Bihar Polytechnic Entrance Exam 2022 Physics Practice Set | Physics Model Paper Polytechnic Exam

   



1. 4 किग्रा द्रव्यमान की एक वस्तु समान गति 10 मी/से से चल रही है। यह 6 किग्रा की दूसरी वस्तु से टकराती है तथा दोनों एक साथ एक ही दिशा में चलने लगती हैं। इन दोनों वस्तुओं की चाल बताएँ।

(a) 1.0 मी. से

(b) 6.7 मी/से

(c) 4 मी / से

(d) 75.0 मी/से


2. किसी इंजन की शक्ति, 1 अश्वशक्ति है, इसका तात्पर्य है

(a) इंजन 746 न्यूटन बल डाल सकता है

(b) इंजन द्वारा किए जाने वाले कार्य की दर 746 जूल/से है

(c) इंजन द्वारा कुल किया जाने वाला कार्य 746 जूल है

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं


3. संवेग तथा बल में सम्बन्ध है

(a) F = m x a

(b) Fx t = m x a

(c) F = mv – mu

(d) F x t =mv – mu


4. इन्द्रधनुष में निम्न दिए गए रंगों में से कौन-सा रंग नहीं दिखाई देगा

(a) पीला

(b) काला

(c) लाल

(d) हरा


5. दो प्रतिरोध जब श्रेणी क्रम में संयोजित किए जाते हैं, तो 50Ω मान का प्रतिरोध प्रदान करते हैं तथा जब उन्हें समान्तर क्रम में जोड़ते हैं, तो 8Ω मान का प्रतिरोध प्रदान करते हैं। इन प्रतिरोधों का मान होगा

(a) 21Ω,29Ω

(b) 10Ω,40Ω

(c) 20Ω, 30Ω

(d) 15Ω,35Ω


6. K2Cr204  में Cr की ऑक्सीकरण संख्या है

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) 7.


7. दो वस्तुओं के ताप 327°C तथा 127°C हैं। उनसे विकिरित ऊष्मीय विकिरणों की दरों में अनुपात होगा

(a) 27:8

(b) 8 : 27

(c) 81 : 16

(d) 16 : 81


8. वायु के सापेक्ष जल तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 तथा 3/2 हैं। काँच का जल के सापेक्ष अपवर्तनांक होगा—

(a) 2

(b) 17/16

(c) 9/8

(d) 8/9


9. किसी मनुष्य के चश्मे की शक्ति + 2 डायोप्टर है। उसकी दृष्टि में दोष है

(a) निकट दृष्टिदोष

(b) दूर दृष्टिदोष

(c) जरा दोष

(d) दृष्टि वैषम्य दोष


10. दो डम्बल के जोड़े को जब एक-दूसरे से टकराते हैं, तो उत्पन्न ध्वनि होगी

(a) गोलीय

(b) वृत्तीय

(c) बेलनाकार

(d) समतल


11. दाएँ हाथ की हथेली के नियम से ज्ञात होता है

(a) विद्युत धारा की दिशा

(b) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा

(c) बल की दिशा

(d) ये सभी


12. वोल्टमीटर को श्रेणी क्रम में जोड़ने पर धारा का मान हो जाएगा

(a) अधिक

(b) कम

(c) शून्य

(d) उतना ही रहेगा


13. निम्न में से किस तरंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम है ?

(a) पराश्रव्य तरंगें

(b) रेडियो तरंगें

(c) X-किरण

(d) प्रकाश तरंगें


14. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में अभिदृश्यक एवं नेत्रिका की आवर्धन क्षमताएँ m1 एवं m2 हैं। सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता होगी

(a) m1 x m2

(b) m1 + m2

(c) m1/m2

(d) m2/m1


15. एक प्रिज्म का कोण 60° तथा अल्पतम विचलन कोण 38° है। प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक है ( sin 49° = 0.74)

(a) 1.48

(b) 2.40

(c) 1.50

(d) 2.50


16. 250 वोल्ट, 100 वाट के 5 बल्ब प्रतिदिन 8 घण्टे जलते हैं। 30 दिनों में कुल कितनी यूनिट विद्युत व्यय होगी ?

(a) 200 यूनिट

(b) 250 यूनिट

(c) 120 यूनिट

(d) 240 यूनिट


17. वर्णक्रम स्पैक्ट्रम के मूल रंग हैं

(a) लाल, पीला, नीला

(b) लाल, हरा, नीला

(c) लाल, हरा, बैंगनी

(d) लाल, पीला, हरा


18. 60°C पर झुके रखे दो समतल दर्पणों के मध्य रखी एक वस्तु के कितने प्रतिबिम्ब बनेंगे ?

(a) 5

(b) 4

(c) 3

(d) अनन्त


19. हाइड्रोजन के विसरण की दर दूसरी गैस x के विसरण की दर से चार गुना है। x का अणुभार होगा

(a) 4

(b) 8

(c) 16

(d) 32


20. जब एक आवेशित कण एक समान चुम्बकीय क्षेत्र की लम्बवत् दिशा में गति करता है, तो चुम्बकीय क्षेत्र के कारण निम्न में से किस में परिवर्तन होता है ?

(a) कण की गति

(b) कण की ऊर्जा

(c) कण का पथ

(d) कण का आवेश


21. 0°C वाली बर्फ के टुकड़े को 0°C ताप वाले जल में डालने पर बर्फ का टुकड़ा

(a) पिघल जाएगा

(b) नहीं पिघलेगा

(c) कुछ पिघलेगा

(d) समय पर निर्भर करता है


22. पृथ्वी पर एक सरल लोलक का आवर्तकाल 2 सेकेण्ड है। यदि इस सरल लोलक को चन्द्रमा पर ले जाएँ, तो आवर्तकाल का मान होगा –  ( चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी की अपेक्षा 1/6 गुना है )

(a) 3 सेकेण्ड

(b) 4.9 सेकेण्ड

(c) 3.5 सेकेण्ड

(d) 8 सेकेण्ड


23. 4 वोल्ट की बैट्री से 1 ओम तथा 3 ओम के प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। बैट्री से होकर प्रवाहित धारा होगी

(a) 1 एम्पियर

(b) 3 एम्पियर

(c) 4 एम्पियर

(d) 4.75 एम्पियर


24. एक लेन्स की शक्ति +6 डायोप्टर है। लेन्स की फोकस दूरी है

(a) 11.11 सेमी

(b) 33.33 सेमी

(c) 16.67 सेमी

(d) इनमें से कोई नहीं


25. 1HP कितने वाट के तुल्य होता है ?

(a) 550 वाट

(b) 746 वाट

(c) 990 वाट

(d) 1000 वाट


26. प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है ?

(a) समय

(b) दूरी

(c) ताप

(d) इनमें से कोई नहीं


27. तालाब के किनारे खड़ा व्यक्ति तालाब की तली पर मछली को  देखता है। मछली को शूट करने के लिए निशाना लगाना होगा

(a) मछली के कुछ ऊपर

(b) मछली के कुछ नीचे

(c) मछली के कुछ दाईं ओर

(d) मछली के कुछ बाईं ओर


28. 1 किलोवाट घण्टा से कितने कैलोरी ऊष्मा उत्पन्न हो सकती है ?

(a) 36 x105

(c) 8.5 x 105

(b) 3600

(d) 4.2 x 103


29. किसी बिन्दु पर किसी वस्तु से आने वाले ऊष्मीय विकिरण की तीव्रता वस्तु से बिन्दु की

(a) दूरी के समानुपाती होती है

(b) दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है –

(c) दूरी के वर्ग के समानुपाती होती है

(d) दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होती है


30. एक प्रकाश की किरण वायु से जब द्रव में जाती है, तो 15° के कोण पर विचलित हो जाती है। यदि आपतन कोण 60° हो, तो द्रव का अपवर्तनांक है

(a) √3/√2

(b) √2/√3

(c) √3/2

(d) sin 60°/sin 15°