Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Topper List Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Topper List) जारी कर दिया है. इस परीक्षा में दाउदनगर के रामायणी राय, नवादा की सानिया, मधुबनी के विवेक और औरंगाबाद की प्रज्ञा ने टॉप किया है. पहले नंबर पर दाउदनगर के रामायणी राय (RAMAYANI ROY), दूसरे नम्बर पर सानिया कुमारी (SANIYA KUMARI),नवादा विवेक कुमार ठाकुर (VIVEK KUMAR THAKUR) और तीसरे स्थान पर प्रज्ञा कुमारी ( PRAGYA KUMARI) रही हैं. कुल टॉप 5 में 8 शामिल हैं. टॉप 10 में कुल 47 स्टूडेंट शामिल हुए हैं. इस परीक्षा में रामायणी राय को 487 अंक, सानिया कुमारी को 486 अंक और विवेक ठाकुर को 486 अंक मिले हैं. छात्र जो भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट (BSEB Class 10th Result 2022 Topper List) देख सकते हैं.


इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर क्लिक करके भी टॉपर्स लिस्ट (Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Topper List) चेक कर सकते हैं. इससे पिछले साल पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 484 अंक हासिल कर टॉप किया था. इस साल कुल पास प्रतिशत 78.17 रहा. कुल 12,93,054 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, इनमें से 6,76,518 लड़के और 6,16,536 लड़कियां हैं. 4,13,087 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 5,00,615 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 3,78,980 छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की है. 


वर्ष 2021 में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा (BSEB Class 10th Exam) के लिए कुल 16.84 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इसमें से 8.46 लाख लड़के और लगभग 8.38 लाख लड़कियां शामिल थे. परीक्षा 20 जनवरी से 24 फरवरी, 2021 तक आयोजित की गई थी. वर्ष 2020 में हिमांशु राज ने 500 में से 96.20 प्रतिशत या 481 अंक प्राप्त कर मैट्रिक की परीक्षा में टॉप किया था. वहीं दुर्गेश कुमार ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर दूसरा और शुभम कुमार को 500 में से 478 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे थे. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.50 प्रतिशत था, जिसमें 4.03 लाख छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 5.24 लाख द्वितीय श्रेणी और 2.75 लाख छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की थी.